फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 150 गांवों की 14 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। क्षेत्र में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। रात में करीब 150 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जो 14 घंटे बाद बहाल हो सकी। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धामापुर गांव के पास 11 हजार वोल्ट लाइन का इंसुलेटर पंक्चर हो जाने से टिकैतनगर उपकेंद्र से जुड़े पिपरौली, चीकापुर, धामापुर, उदवत नगर, खोचकीपुर समेत करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, कोटवाधाम उपकेंद्र की 11 हजार लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ गिर जाने से करीब 80 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। रानीकटरा, कोटवाधाम, आरियामऊ, बिबियापुर और तराई क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पूरी रात बिजली नहीं रही। शुक्रवार रात करीब 8 बजे से बाधित हुई आपूर्ति शनिवार सुबह लगभग 10 बजे तक बहाल हो सकी। एसडीओ राजवीर का कहना है कि फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें