फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डेढ़ लाख किसान अब भी फार्मर रजिस्ट्री से दूर

Mon, 13 Apr 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फार्मर रजिस्ट्री को सरकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ने के आदेशों ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी है। गांव-गांव कैंप लगाने के बाद भी करीब डेढ़ लाख किसान फार्मर रजिस्ट्री से अभी भी दूर हैं। विशेष अभियान में तकनीकी अड़चन, नाम में मिसमैचिंग, अंश निर्धारण और वरासत वाले किसान धक्के खा रहे है। फसली खसरा न बदलना भी नए किसानों के लिए मुसीबत बना है।
विज्ञापन

जिले में पांच लाख 65 हजार 460 किसान हैं। अब तक चार लाख 18 हजार 680 फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा हो गया है। इसमें तहसीलवार फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों की स्थिति देखें तो फतेहपुर 77443, हैदरगढ़ 86296, नवाबगंज 101234, रामनगर 44566, रामसनेहीघाट 63576 और सिरौलीगौसपुर 45573 किसान हैं। एक लाख 46 हजार 772 किसान अभी फार्मर रजिस्ट्री से दूर हैं।
वहीं पीएम किसान का लाभ पाने वाले तीन लाख 94 हजार पांच किसानों में से तीन लाख 63 हजार 435 किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा सका है। वहीं 30 हजार 570 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री न होने से इनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा। वहीं गेहूं खरीद में इसकी अनिवार्यता को लेकर किसान परेशान हैं। उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को लेकर 20 मई तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सम्मान निधि पाने वाले किसानों की तहसीलवार स्थिति
तहसील कुल किसान फार्म रजिस्ट्री
फतेहपुर- 70212 66325
हैदरगढ़ 85657 74120
नवाबगंज 96846 88501
रामनगर 43538 37973
रामसनेहीघाट 57131 54924
सिरौलीगौसपुर 40621 38931
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें