फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बांध की हिफाजत के लिए हेतमापुर के पास बनेंगे 15 कटर

Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बरसात में तबाही बचाने वाली सरयू नदी की लहरों से बांध और आधा दर्जन से अधिक गांवों को सुरक्षित बनाने के लिए हेतमापुर के आसपास नदी में करीब 15 कटर बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे बाढ़ के समय होने वाले नुकसान को कुछ हद तक रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

बरसात के दौरान सरयू नदी जब खतरे के निशान से ऊपर बहती है, तो इसके तेज बहाव से दर्जनों गांव प्रभावित होते हैं। पिछले साल आई बाढ़ में बबुरी और केदारीपुर गांव नदी में समा गए थे। इतना ही नहीं, गणेशपुर-चलहारी तटबंध के किनारों पर भी सुरक्षात्मक कार्य बह गए थे। अने वाली बरसात में एक आर फिर जब सरयू खतरे के निशान से ऊपर बहेगी तो खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बाढ़ खंड विभाग ने नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने और कटान रोकने के लिए हेतमापुर के पास 15 कटर बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह के अनुसार ये कटर बांध से नदी के अंदर की ओर बनाए जाएंगे। प्रत्येक कटर की चौड़ाई आठ से 10 फीट और लंबाई 15 मीटर होगी। कटर उन्हीं स्थानों पर बनाए जाएंगे, जहां पानी की ठोकर सबसे ज्यादा लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें