फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में लदी मिली ग्यारह मवेशी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम में लदे मिले ग्यारह मवेशी, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

जैदपुर (बाराबंकी)। सीओ के आदेश पर रात्रि गश्त कर रही जैदपुर पुलिस ने चेकिंग के समय डीसीएम गाड़ी को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 11 पशु बरामद हुए हैं। जो सुलतानपुर से बाराबंकी की ओर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी समेत चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जैदपुर पुलिस सोमवार की रात्रि में हरख चौराहा के पास गश्त कर रही थी। तभी हैदरगढ़ सुलतानपुर की ओर से बाराबंकी जा रही डीसीएम को दरोगा संजय सिंह ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ मिलकर रोका। तलाशी ली तो उसमें ग्यारह भैंस लदी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी समेत चालक को थाने पकड़ लाई तथा पशु क्रूूूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाड़ी चालक नयाद अहमद पुत्र रहमत अली थाना हसगांव जिला फतेहपुर को जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया की रात्रि गश्त के दौरान डीसीएम को रोका गया था। जिसमें ग्यारह भैंसें लदी हुई थीं। पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। और सभी पशुओं को किसानों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें