फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों की नाराजगी वाले थाना प्रभारियों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायकों की नाराजगी वाले थाना प्रभारियों पर गिरी गाज
विज्ञापन

एसपी ने दस थाना प्रभारियों व 18 चौकी इंचार्जों को बदला
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। सत्ता पक्ष के विधायकों की नाराजगी वाले चारों कोतवालों पर गाज गिरी है। कप्तान ने जनप्रतिनिधियों को खुश करने के लिए इन चारों इंस्पेक्टर को हटाकर यहां पर नए थानेदारों की तैनाती की है। वहीं सत्ता बदलने के बाद हटाए गए इंस्पेक्टर व दरोगा ने एक बार फिर जुगाड़ लेकर चार्ज हासिल करने में सफलता हासिल की है। कप्तान ने जिले के दस थाना प्रभारियों व 18 चौकी इंचार्ज बदल डाले।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने फेरबदल कर मोहम्मदपुर खाला इंस्पेक्टर श्याम सुंदर पांडेय को रामसनेहीघाट कोतवाल बनाया गया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर धनंजय सिंह को मोहम्मदपुर खाला भेजा गया। वहीं रामसनेहीघाट से रामराज सरोज को विवेचना सेल और यहां से जितेंद्र सिंह को फतेहपुर कोतवाल बनाया गया है। फतेहपुर से उमेश बहादुर सिंह को जैदपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदोसराय से ध्रूव कुमार को पुलिस लाइन व शहर कोतवाली से श्यामनरायन पांडेय को बदोसराय का प्रभारी बनाया गया है। एसपी के पीआरओ रहे अशोक कुमार को एसओ जहांगीराबाद व एसओ जहांगीराबाद बीपी यादव को विवेचना सेल में तैनाती दी गई है। रामनगर एसओ सुधीर कुमार सिंह को विवेचना सेल व पुलिस लाइन से लालता प्रसाद साहू को रामनगर का प्रभारी बनाया है। नारकोटिक्स सेल के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप रावत को एसओ घुंघटेर व घुंघटेर एसओ रहे अवनीश कुमार सिंह को सुबेहा थाने का चार्ज दिया है। जबकि सुबेहा एसओ झांझनलाल सोनकर को नारकोटिक्स सेल और लोनीकटरा से जावेद इकबाल को विवेचना सेल भेजा गया। विवेचना सेल से विजय शंकर यादव को एसओ लोनीकटरा बनाया गया है।
विज्ञापन

थानों के साथ कप्तान ने चौकियों में भी बदलाव किया है। शहर की सिटी चौकी से कमलेश कुमार को हटाकर बड़ेल का प्रभारी बनाया है। रामनगर थाने के अरूण कुमार को प्रभारी चौकी सिटी बनाया गया है। बड़ेल प्रभारी संतोष सिंह को बेलहरा मोहम्मदपुर खाला चौकी दी गई है। बेलहरा के प्रदीप यादव को दिलावलपुर असंद्रा चौकी प्रभारी बनाया है। दिलावलपुर चौकी प्रभारी शिवप्रकाश पांडेय को कुर्सी की उमरा चौकी भेजा है। उमरा में रहे हरिवंश यादव को थाना जहांगीराबाद, इसरौली फतेहपुर से इरशाद अहमद को चौकी सिविल लाइन, हैदरगढ़ से सुनील कुमार सिंह को इसरौली फतेहपुर प्रभारी बनाया है। कस्बा फतेहपुर चौकी से प्रमोद कुमार सिंह,चौकी हंथौदा रामसनेहीघाट, कोतवाली नगर के अरविंद कुमार शर्मा चौकी कस्बा फतेहपुर, दरियाबाद से मनीष कुमार सिंह को कोतवाली नगर, हंथौदा चौकी के विजय बहादुर सिंह को चौकी इंचार्ज सूरतगंज, पुलिस लाइन से जितेंद्र विक्रम सिंह को चौकी प्रभारी मित्तई देवा, कुर्सी के उदार चौकी में रहे दिलीप सिंह को सतरिख के मोदद्दीनपुर, बड्डूपुर के भगौली चौकी प्रभारी प्रेमकुमार द्विवेदी प्रभारी चौकी रामपुर कटरा सफदरगंज, पुलिस लाइन से धर्मेद्र कुमार मिश्रा को प्रभारी चौकी भगौली, थाना सतरिख के जितेंद्र बहादुर सिंह को प्रभारी चौकी उदार कुर्सी, सफदरगंज से सतनाम सिंह को जैदपुर, बरजोर सिंह सूरतगंज से पुलिस लाइन व घुंघटेर में रहे एसआई मनोज पांडेय को पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है।

पांच साल काटी मलाई, फिर मिल गया चार्ज
कप्तान ने सपा सरकार में लगातार चार्ज पर रहे जहांगीराबाद एसओ बनाए गए अशोक कुमार सरोज सपा के एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार बता लगातार मलाईदार थानों के चार्ज पर रहे, वहीं सतरिख एसओ विजयशंकर यादव भी सपा में ऊंची पकड़ वाले बताये जाते थे। सत्ता परिवर्तन होते ही दोनों हटे किंतु जुगाड़ लगाकर फिर थाने का चार्ज हथिया लिया।
विज्ञापन


विधायकों की नाराजगी दूर करने को चार कोतवालों पर गिरी गाज
सपा सरकार ने मलाईदार तैनाती वाले जिले के कई थानेदारों ने सत्ता परिवर्तन के बाद भी भाजपा के विधायकों की सिफारिशों की अनदेखी करने वाले तथा मनमानी पर उतारू लोनीकटरा के प्रभारी जावेद इकबाल खान, सुबेहा के झांझनलाल सोनकर व रामसनेहीघाट के रामराज सरोज व रामनगर के सुधीर कुमार सिंह को लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों की तत्कालीन एस पी वैैैभव कृष्ण से ठन गई थी। प्रभारी मंत्री की बैठक में भाजपा विधायकों ने बाकायदा पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। एसपी के तबादले के 20 दिन बाद बीत जाने पर इनके खिलाफ फिर नाराजगी बढ़ने लगी थी। एसपी ने इन चारों प्रभारी निरीक्षकों को हटाकर सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें