प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप
बाराबंकी। प्रेमी के तिलक समारोह के दिन प्रेमिका ने कोतवाली पहुंचकर प्रेेेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। बदोसराय कोतवाली पुलिस को इसकी तहरीर भी दी।
प्रभारी निरीक्षक पीके तिवारी ने बताया कि तहरीर में युवती का आरोप है कि युवक कैटर्स व वह वेटर का काम करती थी। युवक ने जल्द शादी करने की बात कर शारीरिक शोषण करता था। शक होने पर युवती ने पता किया तो मालूम हुआ कि दो मई को उसका तिलक है। गांव पहुंचकर युवती ने तैयारी देखी तो अवाक रह गई। इस मामले की जांच के लिए दारोगा को भेजा गया है।