फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इं. शिखर हत्याकांड का आरोपी पूर्व विधायक गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पूर्व हुए हाई प्रोफाइल इं. शिखर हत्याकांड में नामजद गोरखपुर के बांसगांव के पूर्व विधायक डॉ. विजय कुमार को बदोसरांय पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं मामले की दूसरी आरोपी शिक्षाधिकारी मृदुला आनंद अभी फरार चल रही हैं।
विज्ञापन


बदोसरांय पुलिस ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी बाराबंकी शहर से होना बताया है। गौरतलब है कि बहराइच निवासी इं. शिखर श्रीवास्तव 19 जनवरी 2015 को घर से लखनऊ निवासी शिक्षाधिकारी मृदृला आनंद से मिलने निकला था। दूसरे दिन सुबह युवक का शव बाराबंकी जिले के बदोसरांय थाना क्षेत्र के बरदरी के पास मिला था।

मृतक के पिता विजय श्रीवास्तव ने थाना बदोसरांय में उसी दिन गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र बांसगांव के तत्कालीन विधायक डॉ. विजय कुमार व उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदृला आनंद के खिलाफ अपहरण, हत्या, हत्या की साजिश रचने व शव को छिपाने के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप था कि मृदृला आनंद जब बहराइच में डीआईओएस के पद पर तैनात थी तो उसके बेटे शिखर को नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। पैसा वापस न करना पड़े इसके लिए बेटे की हत्या कर दी।

पुलिस ने विवेचना के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी से शिखर के संबंधों के चलते हत्या कराने के सबूत इकट्ठा किए थे। वारदात के 16 दिन बाद ही इसकी विवेचना सीबीसीआईडी को मिल गई थी। इस आदेश के खिलाफ परिवार ने हाईकोर्ट में गुहार लगाकर विवेचना बदोसरांय पुलिस से कराने की अपील की थी।

हाईकोर्ट ने पीड़ित पक्ष की अपील पर फिर से विवेचना बदोसरांय पुलिस से कराने का आदेश दिया था। पिछले हफ्ते हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एडीजी कानून व्यवस्था को वारदात में नामजद पूर्व विधायक व उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदृला आनंद की गिरफ्तारी के लिए 10 दिन का समय दिया था।

उच्च न्यायालय के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। बदोसरांय थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि इं. शिखर हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक डॉ. विजय कुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार को विधायक की गिरफ्तारी में सफलता मिल गई। अभी उसकी पत्नी मृदुला आनंद पकड़ से दूर है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि चार साल पूर्व हुए इं. शिखर हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक को बाराबंकी शहर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया है, आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी को पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें