फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार सभागार में शुरु हुई वकालत की क्लॉस

विज्ञापन
विज्ञापन
बार सभागार में वकालत की क्लॉस शुरू
विज्ञापन

- वरिष्ठ अधिवक्ता शिक्षक तो नए वकील छात्र बन सीखे रहे कानून की परिभाषा
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन ने शैक्षणिक माहौल बनाने के मकसद से सभागार में वकालत के आवश्यक विषयों पर निशुल्क क्लॉस शुरू की है। जिसे अधिवक्ताजन विशेषकर जूनियर खूब पसंद कर रहे हैं,यहां कक्षा में वकीलों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिला बार अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि इस कक्षा को आरंभ करने का मकसद अधिवक्ताओं की नई पीढ़ी को कम समय में वकालत के आधारभूत सिद्धांतों को जानकारी देना है। बार की कैबिनेट ने जूनियर्स को शिक्षित करने के लिए इस शैक्षणिक मुहिम की जिम्मेदारी महामंत्री हिसाल बारी किदवई को सौंपी है। जिन्होंने परिसर के विभिन्न वकीलों में से ही कुछ को अध्यापक के रोल में रख कर जिला बार के सभागार को इस ऐतिहासिक शुरुआत का साक्षी बना दिया। पहला लेक्चर स्वयं हिसाल बारी ने इंजरी और मेडिकोलीगल विषय पर लिया। तत्पश्चात विनोद तिवारी ने आपराधिक मामलों को दर्ज करने से वाद के निस्तारण तक की अवस्थाओं की जानकारी दी। हिसाल बारी ने बताया कि कई वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता शिक्षक के रुप में नजर आएंगे। लगातार चल रही एडवोकेसी क्लॉस में दीपा सिंह, अमित सूर्यवंशी, रवि शंकर, अशोक, अनंत, अतुल पांडे, नमिता, पंकज, अस्मां फातिमा व मो.अलीम आदि छात्र के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें