फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज दौरान विवाहिता की मौत पर ससुराली जनों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम के दूसरे दिन हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
दरियाबाद (बाराबंकी)। जिला अस्पताल में भर्ती हुई महिला की शनिवार को मौत होने के बाद पोस्टमार्टम करके घर पहुंचे शव का रविवार को दोपहर बाद अंतिम संस्कार हो सका। रविवार की सुबह मृतका के परिवारीजन थाना दरियाबाद पहुंच कर ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित पिता से तहरीर देने की बात कह कर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

मामला थाना दरियाबाद के ग्राम मन्नूलालपुर का है। यहां के रहने वाले राजेश का विवाह पांच वर्ष पूर्व थाना टिकैतनगर के ग्राम कस्बा इचौली के रामकरन की पुत्री सुमन के साथ हुआ था। सुमन की शनिवार की रात हालत खराब हो गई थी। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव शनिवार की शाम को ही घर पहुंच गया। किन्तु घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगा कर अन्तिम संस्कार करने से रोक दिया। मृत महिला के पिता रामकरन रविवार की सुबह दरियाबाद थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गयी है। जिस पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर पीड़ित पिता से मामले में तहरीर देने की बात कही। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त का कहना है कि अगर तहरीर मिलती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें