ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बाराबंकी मार्ग पर सतरही के निकट ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। घायल को सीएचसी मेें भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार को दतौलीचंदा गांव के निवासी श्रीराम (50) साइकिल से हैदरगढ़ बाजार जा रहे थे। कोतवाली स्थित बाराबंकी मार्ग पर सतरही गांव के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिवारीजनों को सूचना देकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की तलाश की जाएगी।