जिला योजना की बैठक फिर स्थगित
बाराबंकी। जिला योजना की रविवार को होने वाली बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते जिला योजना की रविवार को डीआरडीए के गांधी सभागार में होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री से वार्ता के बाद आगे की तिथि निर्धारित की जाएगी।
---------------------------------------------