फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बरामदे में सो रही महिला की चोटी काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा/माती (बाराबंकी)। देवा क्षेत्र के ग्राम जबरीकला में मंगलवार देर रात घर के बरामदे में सो रही एक वृद्ध महिला की चोटी कट गई। महिला के मुताबिक जब उसको अपने बाल खींचने का एहसास हुआ तो वह उठ कर चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर उठे परिजन वृद्धा की कटी चोटी देख दंग रह गए। जिले में चोटी कटने की यह तीसरी घटना हुई है। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जबरीकला निवासी शांति देवी पत्नी राधेलाल (50) मंगलवार देर रात अपने नाती के साथ घर के बरामदे में सो रही थी।

शांति देवी के मुताबिक रात्रि करीब ढाई बजे उनको नींद में एहसास हुआ कि कोई उनके बाल खींच रहा है। इसी अंदेशे को लेकर वह उठ कर बैठ गई और चिल्लाने लगी।

शोर सुनकर घर के भीतर सो रहे पुत्र अशोक व विजय बाहर निकले तो देखा कि उनकी मां शांति देवी की चोटी कटी अलग पड़ी हुई है।

यह देख कर परिजनों में हड़कंप मच गया। पास पड़ोस के लोग भी सूचना पाकर मौके की तरफ दौड़ पड़े। बाद में पुत्र अशोक ने मामले की सूचना देवा पुलिस व डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांवों में मचा हड़कंप
ग्राम जबरी कला में महिला की चोटी कटने की खबर वायरल होते ही आस-पास के गांव में भी हड़कंप मच गया। बुधवार को पास-पड़ोस के गांव बरेठी, जमुवासी, माती, ग्वारी, गोपालपुर, आदि गांवों में पूरे समय इसी चर्चाओं को बल मिलता रहा।

यहां तक कि तमाम महिलाओं ने अभी से चोटी बांधने के बजाए जूड़ा बनाना शुरू कर दिया है। गांव में चोटी कटने की इस अफवाह को लेकर डर व दहशत का माहौल है।

कोतवाली प्रभारी देवा धनंजय सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे महिला की चोटी चोटी घटने की सूचना मिली थी।

जिस पर पुलिस पर डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह किसी शरारती तत्व की शरारत लगती है। मामले की जांच की जा रही है। अफवाह न फैलाने व इससे बचने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें