फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से हाहाकार, पारा जा सकता है 43 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन

42 डिग्री पहुंचा पारा, उमस भरी गर्मी से हुई दिक्कत
बिजली की आवाजाही ने भी बढ़ाई लोगों की परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। लोग एक पल के लिए घर से बाहर निकलने में घबरा तक जा रहे हैं। तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने के आसार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। बिजली की आवाजाही भी देखी गई। गर्मी के बढ़ते तापमान से पंखे, कूलर भी जवाब देने लगे है। गर्मी से कैसे बचा जाए। इसके लिए लोग घर से निकलने से पहले छाता, गमछा, स्टॉल आदि का सहारा लेकर अपने गंतव्य पर जा रहे हैं। चिकित्सक भी लगातार तेज धूप से बचने की सलाह देते हुए खूब पानी पीने के बात कह रहे हैं। ताकि शरीर में पानी की आवश्यकता बनी रहे। जानकारों की माने तो अभी कई दिनों ऐसे ही आसमान से आग की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बाक्स
इस तरह से हो रही तापमान में बढ़ोत्तरी
तिथि अधिकतम न्यूनतम (तापमान)
11 जून 42.00 डिग्री 30.00
10 जून 40.00 29.00
09 जून 39.00 29.00
08 जून 31.00 24.05
07 जून 28.00 27.00
06 जून 39.00 27.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें