फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1391 मेधावियों को मिले लैपटॉप, खिले चेहरे

Mon, 19 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
जनपद के 1391 मेधावियों को मिले लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने लैपटॉप वितरण के वादा को पूरा करते हुए सोमवार को जीआईसी नगर के ऑडिटोरियम में जनपद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1391 मेधावियों में लैपटॉप वितरित किया गया। हालांकि कार्यक्रम करीब एक घंटा देरी से शुरू होने के चलते छात्र-छात्राएं परेशान रहे लेकिन लैपटॉप मिलते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। ग्राम्य विकास मंत्री ने इन होनहारों को लैपटॉप दिए और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने जितनी तेजी से जनहित के कार्यक्रमों को लागू किया, उतनी तेजी से इसके पहले कभी विकास योजनाएं लागू नहीं की गईं।

शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गई हैं। जिलाधिकारी अजय यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए संचालित निशुल्क लैपटॉप योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना से मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिलेगी और लैपटॉप के माध्यम से उन्हें हर क्षेत्र की जानकारी भी उपलब्ध होने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र  कुमार ने लैपटाप वितरण योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौके पर विधायक रामगोपाल रावत, विधायक राममगन रावत, जिला सपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा ने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठन ने किया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि डॉ. एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, जिला अर्थ संख्या अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एचपी अंबेडकर, जिला विकास अधिकारी एके सिंह, डीआईओएस रामशरण सिंह, प्रधनाचार्य आरएस धीमान सहित कई शिक्षकों व कर्मचारी शामिल रहे। 

योजना में शामिल किए गए सभी बोर्ड 
शासन में मेधावी लैपटॉप वितरण योजना में वर्ष 2015 और 2016 के 1391 मेधावी शामिल किए गए है। योजना का लाभ पाने वालों में यूपी बोर्ड, यूपी संस्कृत बोर्ड, यूपी मदरसा बोर्ड, सीबीएससी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड की छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

समय से बांट दिए गए लैपटॉप 
लैपटॉप वितरण कार्यक्रम निर्धारित समय से करीब एक घंटा लेट रहा। इसके बाद छात्राओं ने सुंदर मोहक सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में देरी के चलते जिन मेधावियों को ग्राम्य विकास मंत्री के हाथों लैपटॉप दिया जाना था उन्हें छोड़ विभाग द्वारा ऑडिटोरियम मं बैठे सूची में शामिल अन्य मेधावियों को लैपटॉप व बैग बांट दिए गए। जिसके चलते कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी मेधावी अपने अभिभावकों के साथ समय से घर जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें