फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

353 स्वास्थ्य सेंटरों पर 2026 लाभार्थियों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
353 स्वास्थ्य सेंटरों पर 2026 लाभार्थियों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

- 8316 बच्चों का किया वजन, निकाली प्रभात फेरी
फोटो:- 55 पी
बाराबंकी। माह के प्रथम बुधवार को जिले के 353 स्वास्थ्य सब सेंटरों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
शासन के निर्देश पर माह के पहले बुधवार को मेले में सात हजार से अधिक महिलाओं को स्वच्छता पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। पहले दिन लगभग 8,316 बच्चों का वजन भी किया गया। अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित किए जाने के लिए 1,412 अति कुपोषित बच्चों की जांच की गई। इन्हें बाद में एनआरसी या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। मेले की शुरुआत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव के बच्चों व किशोरियों के साथ प्रभात फेरी निकली गई। उसके बाद हाथ धोने का अभ्यास भी कराया गया। पहले दिन आयोजित मेले में 2,617 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच तथा 2,026 लाभार्थियों का टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन

बताते चले कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की प्रथम बुधवार को स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर यह मेला आयोजित करना है। बीते 25 अगस्त सीएम द्वारा पोषण अभियान के उद्घाटन पर जिले के सभी 353 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 15 सीएचसी तथा जिला अस्पताल में वृहद मेले का आयोजन किया गया था। अब प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को इस मेले का आयोजन स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाना है। आयोजित मेले का स्वास्थ्य विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा भ्रमण भी किया गया जिसमें उनके द्वारा मेले के आयोजन का पर्यवेक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें