पांच स्वास्थ्यकर्मियों को बंदर ने काटा
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बे में सीएचसी पर पांच स्वास्थ्य कर्मी बंदर के काटने से जख्मी हो गए। मंगलवार की सुबह सीएचसी पर अचानक पहुंचे बंदरो के झुंड ने आवासीय परिसर में अपने कमरों में रह रहे कर्मचारियों पर हमला कर दिया। बंदर के काटने से स्टॉफ नर्स सुुषमा देवी, एंबुलेंस चालक निर्मल कुमार, उदयवीर, एमटी इंद्रजीत व रामललन बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को सीएचसी पर भर्ती किया गया है। कर्मचारियों ने कहा सीएचसी के निकट बंदरो ंका आतंक है तथा कर्मचारी सहित केंद्र पहुंचे मरीज व तीमारदार बंदर के काटने से घायल हो रहे हैं। हरिपालपुर गांव में संजय तथा बगल के गांव शिवराजपुर में किरन मौर्या व बंसबहादुर, बनवारगंज में गुरुदेई कुत्ता के काटने से जख्मी हो गए। सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र राय ने कहा जख्मी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।