फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण से है ऊर्जा का सीधा संबंध:-डॉ.ऊषा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण से ऊर्जा का
विज्ञापन

सीधा संबंध : डॉ.ऊषा
क्रासर

- अक्षय ऊर्जा दिवस पर हुई गोष्ठी

अमर उजाला ब्यूरो

बाराबंकी। ऊर्जा का पर्यावरण से सीधा संबंध है। आज ऊर्जा आधुनिक जीवन शैली का अभिन्न अंग बन चुकी है। इसके परंपरागत साधन सीमित मात्रा में है। दूसरी तरफ ऊर्जा के ऐसे विकल्प हैं जो पूरणीय होने के साथ-साथ पर्यावरण को हानि नहीं पहुंचाते। आने वाले समय में परंपरागत स्रोतों के समाप्त होने पर गंभीर समस्या उत्पन्न होगी। उसके स्थान पर नवीनीकरण ऊर्जा का प्रयोग विकास के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का होना आज की आवश्यकता है।
यह बात मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ऊषा चौधरी ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह दिवस हमारे देश के पूर्व युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर वर्ष 2004 से मनाया जाता है क्योंकि युवा में ही शक्ति होती है। उन्होंने नई शिक्षा नीति लागू की तथा सुपर कंप्यूटर उन्हीं के समय में बना। प्रवक्ता डॉ. कौशल किशोर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से संपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रमाधिकारी श्रीमती मोनिका तिवारी, प्रवक्ता डॉ. रेणुका चौधरी, डॉ. सुमन वर्मा, डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. रचना श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें