चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, महिला झ़ुलसी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्वौर(बाराबंकी)। घर में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी के चलते लगी आग की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई। परिवारीजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोठी थाना क्षेत्र के लोखड़िहा गांव में मंगलवार दोपहर घर में रजनी(24) चूल्हे की चिंगारी से अचानक लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान पहुंचे परिवारीजनों ने आनन फानन में महिला को सीएचसी कोठी पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
----------------------------------------
दो युवतियां लापता, केस दर्ज
जैदपुर(बाराबंकी)। एक ही गांव की रहने वाली दो युवतियां अचानक लापता हो गईं। मामले की जानकारी पर परिवारीजनों ने युवतियों के लापता होने की पुलिस से शिकायत की जिस पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई है। जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो युवतियां आपस में अच्छी दोस्त थी। रविवार की सुबह यह दोनों युवतियां एक साथ लापता हो गई। दोनों के परिवारीजनों ने उन्हें बहला-फुसला कर भगा ले जाने की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई के बजाय आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि लापता युवतियों की तलाश की जा रही है।