फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामें के बाद छात्रों को मिला प्रवेश पत्र दी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बाद 25 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को मिला प्रवेश पत्र
विज्ञापन

- अगले सेमेस्टर में 75 प्रतिशत की उपस्थिति पूरी करने की मिली चेतावनी
- 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर हर विषय में पांच नंबर की होगी कटौती
अमर उजाला ब्यूरो
माती (बाराबंकी)। 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र न जारी करने से शुक्रवार को छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की थी। वहीं वाइस चांसलर को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार की देर शाम को यूनिवर्सिटी के ऑनर पंकज अग्रवाल के आदेश के बाद छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि देवा-माती मार्ग पर स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में शनिवार से बीटेक समेत कई ट्रेडों की परीक्षाएं शुरू होनी थीं। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस बार 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों के प्रवेश पत्र जारी न करते हुए परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी थी। जिसको लेकर बीते शुक्रवार को छात्रों चांसलर को कमरे में बंद कर दिया तथा कार्यालय के बाहर रखे गमले, दरवाजे व खिड़कियों में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा काटा था। देर रात यूनिवर्सिटी के ऑनर पंकज अग्रवाल व चांसलर के बीच हुई वार्ता के बाद 25 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए। शनिवार को सभी छात्रों को परीक्षा में बैठने के साथ ही अगले सेमेस्टर में 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी करने की चेतावनी दी गई। कॉलेज के सचिव डॉ. वीके सिंह ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के मुताबित 50 प्रतिशत कम उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं के हर विषय पर पांच नंबर की कटौती की जाएगी। इस आधार पर छात्रों को परीक्षा में शनिवार को बैैठाते हुए अगले सेमेस्टर में 75 प्रतिशत की उपस्थिति पूर्ण कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें