बोलेरो की टक्कर साइकिल सवार अधेड़ की मौत
- कुर्सी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
कुर्सी(बाराबंकी)। बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुर्सी थाना क्षेत्र में शनिवार को कुकुरीया मजरे दारवा निवासी श्री केशन (55) अपनी साइकिल से कस्बा टिकैतगंज से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में लखनऊ- महमूदाबाद मार्ग पर खरिहानी गांव की मोड़ के पास सामने से आ रही बोलेरो यूपी ने साइकिल सवार को इतनी तेज ठोकर मार दी जिससे साइकिल सवार सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बोलेरो मेें तोड़फोड़ भी शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान पहुुंची पुलिस ने बोलेरो कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू किया है। हादसे के बाद मृतक के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ हादसा करने वाले का पता कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।