फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मनरेगा मजदूरों के डिलिट हो गए जॉबकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मनरेगा मजदूरों के डिलीट हो गए जॉबकार्ड
विज्ञापन

- भुगतान होने में आ रही दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते ब्लॉक के एक ही गांव के पांच मनरेगा मजदूरों के जॉबकार्ड साइट से डिलीट हो गए हैं। जिसके चलते इन मनरेगा मजदूरों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। ब्लॉक के अधिकारी इन मजदूरों का आधार जॉबकार्ड से लिंक न हो पाने की इसकी वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

मामला विकास खंड़ सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम बतनेरा का है। इस गांव के पांच मनरेगा मजदूरों राजू, शिवकैलाश, मुन्ना, ओमकार व सुमन देवी का जॉबकार्ड कुछ दिनों पहले साइट से ब्लॉक कर्मचारियों की लापरवाही के चलते डिलीट हो गया है। जिसके कारण अब इन पांचों मजदूरों को पिछले कुछ कार्यों का हजारों रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है। भुगतान न मिलने के बाद जब इसकी शिकायत मजदूरों ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से की। जांच में पता चला की इन मजदूरों का जॉबकार्ड की साइट से डिलीट हो गया है। अब भले ही ब्लॉक प्रशासन के लिए यह मामला छोटा हो लेकिन गरीब मनरेगा मजदूरों को समय से भुगतान मिलने से उनके जीवकोपार्जन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। बहरहाल ब्लॉक के अधिकारी यह कह रहे हैं कि मनरेगा मजदूरों द्वारा आधार न देने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सूरतगंज विजय कुमार यादव ने विभाग को पत्र भेजकर इन मजदूरों के जॉबकार्ड वापस साइड पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि वह इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन :
मुझे इस संबंध में कोई सूचना या जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ मामला संज्ञान में आता है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
- अरुण कुमार, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें