फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश की भेंट चढ़ी 1300 किमी. सड़कें, खर्च होंगे 10 करोड़

Wed, 23 Aug 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बरसात के चलते जिले में करीब 1300 किमी लंबी सड़कों की दुर्दशा हो चुकी है। इन सड़कों के गड्ढे भरने व मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये अधिक खर्च होंगे। इसमें स्टेट हाईवे, अन्य जिला मार्ग व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं। सर्वे पूरा होने के बाद लोक निर्माण ने स्टीमेट तैयार कर लिया है। बजट मिलते ही इन सड़कों पर पैच लगाने का काम शुरु हो जाएगा। ये जिले की वे सड़कें हैं जिन पर निरंतर आवागमन होता है और जिले की करीब 20 लाख की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन



जिले में करीब पांच हजार किमी लंबी सड़कों का जाल बिछा है। इनकी देखरेख के लिए लोक निर्माण विभाग के तीन खंड प्रांतीय खंड, खंड तीन व खंड दो बने हैं। इन तीनाें में से प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता नोडल बनाए गए हैं। इस बरसात में एक बार फिर सड़कें तबाह हो गईं। बाराबंकी-हैदरगढ़, रामसनेहीघाट-हैदरगढ़, लखनऊ-महमूदाबाद जैसे स्टेट हाईवे पर भी गड्ढे बन गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी सड़कों की दुर्दशा हो गई है। लोक निर्माण विभाग के खंड तीन के अधिशासी अभियंता आरके राय ने बताया कि लखनऊ-महमूदाबाद का 22 किमी का हिस्सा, 138 किमी अन्य जिला मार्ग व करीब 350 किमी ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की जाएगी। खंड दो के अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी के अनुसार उनके क्षेत्र के 283 किमी स्टेट हाईवे, अन्य जिला मार्ग की मरम्मत के लिए करीब चार करोड़ का स्टीमेट बना है। जबकि प्रांतीय खंड का स्टीमेट तैयार हो रहा है। सूत्रों के अनुसार तीनों खंड की करीब 1300 किमी लंबी सड़कों की मरम्मत में 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन





जलभराव से करोड़ों बर्बाद, दुकानदारों को नोटिस
जिले में सड़कों की खस्ताहालत के पीछे जलभराव भी एक बड़ा कारण बनके सामने आया है। इस कारण सड़कें चंद महीनें भी नहीं चलती है। करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। शहर में विकास भवन जाने वाली सड़क हर तीन माह में बनने लायक हो जाती है। बरसात में ही नहीं यहां वैसे भी पानी भरा रहता है। विभागीय इंजीनियर भी इसमें फेल है। विभाग का तर्क है कि नगर पालिका को नाली बनवानी चाहिए ताकि पानी सड़कों पर न आ सके। वहीं, शहर के पल्हरी चौराह से जैदपुर जाने वाली सड़क पर पल्हरी के पास जलभराव रहता है। विभाग ने यहां के आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें