फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जनआरोग्य मेले में टीबी जैसे लक्षण वाले मिले 13 मरीज

विज्ञापन
कोटवाधाम पीएचसी पर चिकित्सक सुनील जायसवाल बुखार से पीड़ित बच्चे का इलाज करते हुए।  - फोटो : कोटवाधाम पीएचसी पर चिकित्सक सुनील जायसवाल बुखार से पीड़ित बच्चे का इलाज करते हुए।
विज्ञापन
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में टीबी जैसे लक्षण वाले मिले 13 मरीजों की जांच कराई गई। वहीं, गंभीर हालत में पहुंचे 24 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मेले में सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे। इन्हें परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

जिले के 59 पीएचसी पर जनआरोग्य मेले में कुल 2753 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 1040, महिलाओं की संख्या 1080 और बच्चों की संख्या 633 रही। इस दौरान खांसी-जुकाम के 282, बुखार के 418, पेटदर्द के 222, डायबिटीज के 324, नेत्ररोग के 19, लिवर रोग के 43, त्वचारोग के 324, खून की कमी के 28, हाइपरटेंशन के 53 मरीज देखे गए।
इसके अलावा 32 लोगों की हेपेटाइटिस बी, आठ लोगों की हेपेटाइटिस सी, 88 लोगों की मलेरिया, 22 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई, इनमें एक भी संक्रमित नहीं मिला। पीएचसी त्रिलोकपुर में दवा लेने आए रामपाल, साहिल, हरिप्रसाद ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने जांच कर दवाएं दीं। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि मरीजाें की सुविधा के लिए स्वास्थ्य मेले में 85 डॉक्टर और 212 कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

समय से पहले बंद हो गया स्वास्थ्य केंद्र
कोटवासड़क। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट के अंतर्गत आने वाले चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाना था, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीखरपुर में निरीक्षण के दौरान दोपहर 3:12 बजे बंद मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। चारों केंद्रों पर कुल 350 मरीज देखे गए। उधर, दरियाबाद के कोटवाधाम और खजुरी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में डॉ. सुनील जायसवाल ने 15 मरीजों का इलाज किया। खजुरी में डाॅ. तबस्सुम फातिमा ने 12 मरीज देखें, जिसमें जुकाम-बुखार के मरीज ज्यादा रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें