फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा

Sat, 24 Oct 2015 11:52 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर बस अड्डे के निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि की पैमाइश कर निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई। निर्माण कार्य का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया है। निर्माण कार्य के प्रथम फेज के लिए पांच करोड़ की धनराशि भी निगम को आवंटित कर दी गई है। 
विज्ञापन



शहर के बाहर फैजाबाद-लखनऊ मार्ग पर मेजर पेट्रोल पंप के सामने पल्हरी में बस अड्डे के निर्माण के लिए 31 जनवरी 1991 को 2.207  हेक्टेअर जमीन खरीदी गई थी। इस जमीन पर लखनऊ के आलमबाग बस स्टॉप की तर्ज पर अत्याधुनिक बस अड्डा बनना है। इसके निर्माण पर कुल 13 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है।

शनिवार को अधिशाषी अभियंता परिवहन निगम मो. इरफान, आरएम आरके सिंह, निर्माण निगम के जेई आरके सिंह, एआरएम आरएस वर्मा व सदर विधायक सुरेश यादव की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश की गई। इसके निर्माण कार्य के लिए राजकीय निर्माण निगम एजेंसी को नामित किया गया है। निर्माण एजेंसी को पहले फेज के लिए पांच करोड़ की धनराशि शासन से आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

एआरएम आरएम वर्मा ने बताया कि, पल्हरी के पास अंतर्राज्यीय बस स्टॉप का निर्माण 13 करोड़ रुपये लागत से होना है। निर्माण के लिए शासन से राजकीय निर्माण निगम को पांच करोड़ की धनराशि आवंटित हो गई है। भूमि की पैमाइश कर निर्माण निगम को जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।


400 बसों का होगा ठहराव
लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच आदि डिपो की अप-डाउन की करीब चार सौ बसों का ठहराव इस बस अड्डे पर होगा। इस अंतर्राज्यीय बस स्टॉप से नेपाल व दिल्ली के लिए आसानी से बसें मिलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें