फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी व बीडीसी के 1261 नामांकन

Tue, 06 Oct 2015 10:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं तीनों ब्लॉकों में बीडीसी के 290 पदों के लिए 1261 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 17 अक्टूबर को हैदरगढ़, सिद्घौर और त्रिवेदीगंज ब्लॉक में होगा।
विज्ञापन


हैदरगढ़ में डीडीसी सदस्य के चार, त्रिवेदीगंज में तीन और सिद्घौंर में पांच पद हैं। इसके लिए मंगलवार को 138 उम्मीदवारों ने एडीएम कोर्ट में नामांकन किया।

इसके अलावा ब्लॉकों में बीडीसी सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। हैदरगढ़ में बीडीसी के 93, त्रिवेदीगंज में 89 और सिद्घौर में 108 पद हैं। हैदरगढ़ में बीडीसी सदस्य पदों पर 370, त्रिवेदीगंज में 376 और सिद्घौर में 515 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन


तीसरे चरण के लिए बुधवार को भी  नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। रिटर्निंग अफसर चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि तीसरे चरण के नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद पर 138 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें