फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मेले में 122 युवाओं काे मिला रोजगार, खिले चेहरे

Thu, 22 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रोजगार पाने की उम्मीद में बुधवार सुबह नौ बजे से जुटे अभ्यार्थियों के हाथ में जब नौकरी पाने का ऑफर लैटर आया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। महुआमऊ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगाए गए रोजगार मेले में 152 अभ्यार्थियों ने हिस्सेदारी की। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 122 युवाओं को नौकरी मिली। मेले का उद्देश्य तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। सेवायोजन कार्यालय और आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए रोजगार मेले में जीपीएस रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी, बूसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लिमिटेड, शिवशक्ति एग्रीटेक और निमसन हर्बल कंपनी ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त 122 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। रोजगार मेले का संचालन मेला प्रभारी कृष्णावती, सह प्रभारी राम संजीवन और अनुदेशक राजेश दुबे द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें