फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर पाए जाने पर बीएलओ व पदाभीत अधिकारियों का एक दिन रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलओ व पदाभीत अफसरों
विज्ञापन

का एक दिन रोका वेतन
क्रासस
- विशेष अभियान से गैरहाजिर होने पर एसडीएम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हैदगरढ़ (बाराबंकी)। लोकसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष तिथि पर केंद्र से अनुपस्थित रहे 11 बीएलओ व पदाभीत अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है। एसडीएम ने अगली विशेष तिथि में लापरवाही मिलने पर सुपरवाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग से जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नौ तारीख को लोकसभा मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष तिथि निर्धारित की गई थी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अलका वर्मा व सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह के मतदान केंद्रों के निरीक्षण के संबंध में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पहले जानकारी दी गई थी। कई मतदान केंद्रो से बीएलओ व पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। निर्धारित तिथि 12 तक कोई जबाब उपलब्ध नहीं कराया गया। एसडीएम एसपी सिंह ने संबधित खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। एसडीएम ने कहा आगे लापरवाही मिलने पर सुपरवाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतवानी दी गई है। उन्होने कहा पिछले संक्षिप्त पुनरीक्षण में कई केंद्रो का कार्य बेहद खराब पाया गया है। सुधार के लिए सुपरवाईजरों को दोबारा से प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें