आत्मदाह की धमकी देने वाली
मां-बेटी समेत तीन को जेल
फोटो 50
क्रासर
- भूमि विवाद में कार्रवाई न होने पर मां-बेटी ने दी थी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। विधानसभा भवन के सामने पुत्री के साथ आत्मदाह की चेतावनी देने वाली मां-बेटी सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में जेल भेजा है। महिला द्वारा पति की भूमि का दाखिल खारिज की मांग को लेकर शिकायत की गई थी। कोतवाल ने कहा महिला के पति ने मृत्यु से पहले भूमि को बेच दिया था।
रायबरेली के महराजगंज के कुंसभी गांव निवासी कलावती पत्नी जगदीश ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर लखनऊ के विधानभवन के सामने पांच सितंबर को पुत्री साधना के साथ आत्मदाह करने की चेतवानी दी थी। पति के नाम से कोतवाली के बल्हवापुर गांव में मौजूद भूमि का दाखिल खारिज अपने नाम पर कराने के लिए तहसील में वाद दायर कर रखा है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित होकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। कोतवाल परशुराम ओझा ने कहा पहले कई बार शिकायत करने पर जांच की गई थी। महिला के पति ने जिंदा रहते ही कुछ भूमि गांव के केसरबख्श को बेच दी थी जिसका मुकदमा चल रहा है। प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए आए दिन आत्मदाह की चेतावनी देती है। बुधवार की सुबह ही पुलिस ने मां बेटी व फर्जी शिकायत व आत्मदाह के लिए उकसाने वाले बल्हवापुर गांव के निवासी धर्मराज को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में जेल भेजा गया है।