टीम ने दर्ज किए कार्डधारकों के बयान
क्रासर
- अनाज वितरण की जांच को गांव पहुंची टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। कार्डधारकों को अनाज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर एसडएम द्वारा गठित टीम ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंच कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। टीम ने पाया कि अनाज का वितरण कार्डधारकों में नहीं किया गया है। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही कोटेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
ब्लॉक क्षेत्र के रालभारी गांव के उचित दर विक्रेता द्वारा विगत कई महीनों से अनाज का वितरण कार्डधारकों में नहीं किया जा रहा था। विरोध पर कोटेदार कार्डधारकों को धमकियां दे रहा था। स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित कार्डधारकों ने डीएम से शिकायत की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम फतेहपुर को टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिये थे। एसडीएम रामनारायण यादव की अगुवाई में पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक दीनानाथ यादव, रंजीत कुमार, लेखपाल रीशू वर्मा, ओमसिंह राना, ओमप्रकाश, पल्लवी पटेल, अरविन्द कुमार वर्मा की आठ सदस्यीय टीम गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय रालभारी पहुंची। उपजिलाधिकारी रामनारायण ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर रालभारी गांव पहुंचकर कार्डधारकों के बयान लिये गये है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।