अब यू ट्यूब पर भी सक्रिय हुई बाराबंकी पुलिस
बाराबंकी। सोशल मीडिया के बढ़ते चलन को देखते हुए बाराबंकी पुलिस भी अब हाईटेक हो रही है। अपराधियों से निपटने व आम आदमी से बेहतर तालमेल के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा रही है।
इसी के चलते ट्विटर व फेसबुक के बाद अब बाराबंकी पुलिस यू ट्यूब पर भी सक्रिय हो गई है। इससे पुलिस व आम लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
अभी तक बाराबंकी पुलिस का फेसबुक व ट्विटर एकाउंट बना है जिस पर लोगों की समस्याओं के साथ ही पुलिस के गुडवर्क को भी बताए जाते हैं।
वहीं अब किसी भी मामले में यू ट्यूब पर वीडियो डालने की प्रवृत्ति देखते हुए जिले की पुलिस भी इसमें सक्रिय हो गई है।
बाराबंकी पुलिस क्रा यू ट्यूब एकाउंट बनाया गया है जिसमें पुलिस के बेहतरीन कार्यों का वीडियो देखने को मिलेगा।
सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पीआरओ सेल की टीम में एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा और पांच सिपाही तैनात किए गए हैं जो दिन-रात की शिफ्ट में 24 घंटे निगरानी रखते हैं।
एसपी वीपी श्रीवास्तव का कहना है कि, पुलिस के सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से अपराध व अपराधियों पर रोक लगाने में काफी मदद मिल सकेगी।