फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से बिना कारण बताए लापता चार कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से बिना कारण बताए नदारद चार कर्मचारियों पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। चुनाव ड्यूटी से बिना कारण लापता रहने वाले चार कर्मचारियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। रिजर्व कोटे के कर्मचारियों को चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंप कर पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया।
मंगलवार को तहसील मुख्यालय के राष्ट्रीय इंटर कालेज से हैदरगढ़, सुबेहा व सिद्धौर स्थानीय नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया। इस दौरान सुबेहा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र की पोलिंग पार्टी 350 में पीठसीन अधिकारी लापता रहे। इनके स्थान पर रिजर्व कोटे से ड्यूटी लगाई गई। पोलिंग पार्टी 225 में तृतीय मतदान अधिकारी बनाए गए बृजेश कुमार सिंह चुनाव ड्यूटी से बिना कारण लापता मिले। पीठासीन अधिकारी विपिन कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पोलिंग पार्टी 216 में पीठासीन अधिकारी अमित कुमार पांडेय के चुनाव ड्यूटी से बिना सूचना के लापता रहने पर पुलिस को तहरीर भेजी गई है। पोलिंग पार्टी 330 की श्रीमती बैशवार चुनाव ड्यूटी से लापता पाई गई है। चारों के विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
निर्दलीय प्रत्याशी का वाहन सीज
शहर में नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी महशर जहां पत्नी सरताज आलम की कार सोमवार की रात पुलिस ने सीज कर दिया। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कार में चुनाव प्रचार सामग्री मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें