बच्चों ने दिखाया दमखम
सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। राजकीय इण्टर कॉलेज सिरौलीगौसपुर के प्रांगण में सोमवार को परिषदीय स्कूलों का ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य विजय कृष्ण यादव ने किया । खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। ओवरआल चैंपियन की ट्रॉफी पाकर न्ययाय पंचायत चौखंडी की टीम के खिलाड़ी बहुत उत्साहित दिखे। पूर्व माध्यमिक मौलाबाद की टीम ने 400,व 600 मीटर बालक एवं 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।