फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर स्वास्थ्य को इमरजेंसी से आक्सीजन लीक मिला सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरेक्टर स्वास्थ्य को इमरजेंसी में लीक मिला आक्सीजन सिलेंडर
विज्ञापन

बाराबंकी। डायरेक्टर स्वास्थ्य व एनएचएम की टीम ने गुरुवार को जिला पुरुष व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में इमरजेंसी वार्ड में सिलेंडर से आक्सीजन लीक होते मिली, कुपोषण वार्ड के किचन से दूध, व हरी सब्जियां नदारद मिली। आयुष विंग में बिना दवाओं के बैठे चिकित्सकों से पूछताछ की और एएलएस की एंबुलेंस में लगे उपकरण देखे जिसमें कई खामियां देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एके राय व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीजीएम डॉ. एमपी यादव, पीसी डॉ. पूजा यादव की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सबसे पहले महिला अस्पताल के ओटी का निरीक्षण किया। मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उसके बाद टीम पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। यहां पर रखे आक्सीजन सिलेंडर में लीक होने से आक्सीजन निकलती मिली। वार्ड बॉय रमेश ने पहुंचकर इसे बंद किया। आयुषविंग पहुंचकर यूनानी, होम्योपैथिक व आयुष चिकित्सकों को बुलाकर दवाओं की जानकारी ली। यहां पर आयुष की सौ प्रकार की दवाओं में मात्र तीन, होम्योपैथ की 300 प्रकार में से 60 व यूनानी की एक भी दवा तीन साल से न होने की जानकारी पर दंग रह गए। एक ही फार्मासिस्ट से तीनों प्रकार की दवाएं वितरण कराने पर नाराजगी जाहिर की। एनएचम की टीम ने एएलएस की एंबुलेंस के ईएमटी मयाराम व चालक केके वर्मा से उपकरणों को आपरेट कर दिखाने को कहा। निरीक्षण के दौरान ट्रांसपैरेंट बैग डैमेज मिला। कई उपकरणों के बारे में पूछा तो ईएमटी जानकारी नहीं दे पाया। कुपोषण वार्ड में भर्ती कुपोषित बच्चों के परिजनों से फीड बैक लिया। किंचन से दूध व हरी सब्जियां तक गायब मिली। डॉयरेक्टर स्वास्थ्य डॉ. एके राय ने बताया कि अस्पताल में हेल्पलाइन नंबर कहीं लिखा नहीं मिला, दवाएं व कई सुविधाएं नहीं हैं। सभी की रिपोर्ट तैयार कर प्रमुख सचिव व एमडी एनएचएम को कार्रवाई के लिए प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें