फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से बरामद हुई साढ़े आठ सौ लीटर शराब, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों में मिली साढ़े आठ सौ लीटर शराब
विज्ञापन

हरख (बाराबंकी)। दो घरों में छापेमारी कर सतरिख पुलिस ने साढ़े आठ सौ लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान आरोपी भाग निकले। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में शनिवार रात में पुलिस ने मुन्नीला व जुगनू के घर छापेमारी की। यहां पर पुलिस को अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को आता देख आनन-फानन में वहां पर शराब बना रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घरों की तलाशी ली, जिसमें 850 लीटर कच्ची शराब मौके से बरामद हुई है। पुलिस अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सतरिख थाना प्रभारी एके सिंह से ने बताया की आरोपियों की तलाश जारी है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें