फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शिविर में 1200 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Mon, 23 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित मेगा वृहद विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर चेक  प्रदान करतीं जिला  प्र
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में एक मेगा विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने फीता काट और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य एक छत, एक समाधान के तहत लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना था। इस दौरान 1200 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मनीष कुमार का स्वागत किया।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने स्टॉलों का भ्रमण कर जानकारी ली। इसके बाद विभागवार लाभ वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति चेक, कृत्रिम अंग और पेंशन स्वीकृति पत्र दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कन्या सुमंगला घोषणा पत्र और पोषण किट बांटे। रोजगार विभाग ने प्रशिक्षण प्रवेश पत्र, नगर पालिका ने स्वच्छता गाड़ियां और स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर आयोजित किए। लगभग 1200 चिह्नित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।
समाजसेवी संस्थाओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव पहुंचे। जिला जज ने शिविर को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की सशक्त पहल बताया। उन्होंने कहा कि वंचित वर्ग को न्याय की मुख्य धारा से जोड़ना इसका लक्ष्य है। इस मौके पर श्रीकृष्ण चंद्र सिंह, शिवानी रावत आदि मौजूद रहे। संचालन आशीष पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें