फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सप्लाई बंद होने से गुल रही 120 गांवों की बिजली

Tue, 13 Aug 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेरे (बाराबंकी)। निंदूरा क्षेत्र के 120 गांवों की बिजली सोमवार दिनभर गुल रही। दिन भर बंद रही सप्लाई के कारण करीब एक लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी के कारण परेशानी उठाना पड़ी। इस कारण लोगों को पीने के पानी और मोबाइल चार्ज करने को लेकर भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे क्षेत्र कि ददेरा, छिलगवां, पिंडसावां, तामीपुर, बाबागंज, घुंघटेर, बड्डूपुर समेत 120 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लोग फाल्ट व रोस्टिंग को लेकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। सुबह बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। बिजली न आने से इंवर्टर बैठ गए। दोपहर बाद तक लोगों के मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। क्षेत्र में बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं इसको लेकर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। इसकी सूचना भी ग्रामीणों को नहीं दी कई। इससे करीब एक लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
बाजार में फोटो कापी, वेल्डिंग व फ्रीजर न चलने से दूूध का काम करने वालों का व्यवसाय भी प्रभावित रहा। शाम को छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। जेई विकास शुक्ला ने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य चल रहा है। आवश्यकतानुसार बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें