फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 24 जून से चार जुलाई तक निरस्त रहेंगी 12 ट्रेनें

Sat, 21 Jun 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर करीब 21 किमी. तक तीसरी रेलवे लाइन बिछाए जाने के लिए रेलवे ने बाराबंकी व जिले के अन्य स्टेशनों से गुजरने वाली 10 प्रमुख ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। करीब 52 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं या ट्रेनें रुककर चलेंगी। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति जान लें।
विज्ञापन


करीब 11 दिन के इस मेगा ब्लॉक के कारण जिले के 50 हजार से अधिक प्रभावित होंगे। पहले से बुक कराए गए टिकट की रकम वापस की जाएगी। रेल अधिकारियों के अनुसार इस समय पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोंडा-बाराबंकी खंड पर करनैलगंज-जरवलरोड-घाघरा घाट तक तीसरी लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए 24 से 30 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा पहली से चार जुलाई तक नॉन इंटरलाकिंग कार्य होगा।



कौन सी ट्रेन कब रहेगी निरस्त
तारीख- निरस्त ट्रेेन की संख्या व नाम
29 जून - 22424 - अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस
30 जून - 22423 - गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस
एक से चार जुलाई - 15031 - गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन
एक से चार जुलाई - 15032 - गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
एक से चार जुलाई - 15070 - ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस
दो से पांच जुलाई - 15069 - गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस
एक से चार जुलाई - 15082 - गोमती नगर-गोरखपुर
एक से चार जुलाई - 15081 - गोमती नगर एक्सप्रेस
25, 28, 30 जून व दो जुलाई - 14010 - आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस
26, 29 जून व एक व तीन जुलाई - 14009 - बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस
एक से चार जुलाई - 15033 - लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र
एक से चार जुलाई - 15034 - लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस।



तीन व चार जुलाई को होगा स्पीड ट्रायल
24 जून से चार जुलाई तक मेगा ब्लॉक रहेगा। काम पूरा होने के बाद तीन व चार जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें