फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कमरे में बंद मिली चोरी की 12 बाइकें, दो गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने की उम्मीद जगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने पलक झपकते ही बाइक चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कमरे में बंद चोरी की 12 बाइक व एक चेचिस बरामद किया। इन बाइकों में से एक जिला अस्पताल से चोरी हुई थी, बाकी बाइक के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शुरू की गई विशेष निगरानी के दौरान गोंडा जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी अजीम और पिपरी माझा गांव निवासी उमेश तिवारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने भीड़भाड़ इलाके में खड़ी बाइक चुराने की बात स्वीकारी। बताया कि वह पहले भीड़ वाले इलाके में बाइक खड़ी होने का इंतजार करते थे फिर मास्टर चाभी की मदद से कुछ ही सेकंड में उसे उड़ा ले जाते थे। चोरी की बाइक को यह लोग अपना मंहगा शौक पूरा करने के लिए कम दामों पर बेच देते थे। बदमाशों की सुरागदेही पर चोरी की गई बाइकें शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी शुगर मिल के कमरे से बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों में उमेश के खिलाफ सात और अजीम के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाल रामकिशन राणा ने बताया कि बदमाशों से मिले सुराग के आधार पर गिरोह से जुड़े बाकी लोगों की धरपकड़ में भी टीम को जुटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें