फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिहार के प्रधानों ने चिलौकी में देखे विकास कार्य

Tue, 16 Jul 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। बिहार से ग्राम प्रधानों का 18 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए ग्राम पंचायत चिलौकी पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम सभा में कराए जाने वाले विकास व निर्माण कार्य के अलावा कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

आगा खान फाउंडेशन बहराईच की परियोजना समंवयक अनुपम लता एवं बिहार की परियोजना समंवयक काजल चौरसिया के नेतृत्व में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई ग्राम पंचायत डुमरी की मुखिया शोभा देवी, राधानगर की मुखिया बालकेशिया देवी, बेरुआडीह की सुमन देवी, राजापाकड़ की मिंटू देवी , बरियारपुर की गीता देवी, पिलखी गजपति की प्रज्ञा कुमारी, मीरापुर की रंजना राय आदि गोपालपुर की शैल देवी, विशनपुर की शैली देवी समेत अन्य लोगों ने पंचायती राज व्यवस्था, महिला उत्थान (समूह), क्लस्टर योजना आदि की जानकारी ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें