फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी में 1300 लोगों से 12 करोड़ ठगे, पांच गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 04:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बैंक से डेढ़ गुना ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर चार साल से करीब 1300 लोगों से 12 करोड़ रुपये जमा करवाने वाली कंपनी रिच डायमंड इंडिया लिमिटेड के निदेशक, ब्रांच मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, एजेंट व फील्ड वर्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह व सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मसौली क्षेत्र के सुरसंडा गांव के बच्चालाल, मीरा देवी समेत अन्य लोगों ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि रिच डायमंड इंडिया लिमिटेड की एजेंट शहाबपुर गांव निवासी रेखा देवी ने ज्यादा ब्याज का झांसा देकर पैसे जमा कराए थे। अभिलेखों में पूरे रुपयों की बजाय कम ही दर्शाये गये।
जांच में पुलिस को एक के बाद कई लोग ऐसे मिले जिन्होंने डेढ़ गुना ब्याज के लालच में वर्ष 2021 से पैसा जमा किया, लेकिन किसी को भी पैसा वापस नहीं मिला। इस पर पुलिस ने सबसे पहले रेखा को गिरफ्तार किया। उसके बाद आवास विकास में एलआईसी ऑफिस के निकट एक प्लाजा में संचालित कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा। वहां से कंपनी के निदेशक मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के सूरतगंज निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा, सीतापुर जिले के बन्नी खरैला थाना मानपुर निवासी शाखा प्रबंधक सौरभ वर्मा, सादुल्लापुर कोतवाली फतेहपुर निवासी ऑफिस असिस्टेंट उपेंद्र कुमार व जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासी फील्ड वर्कर अंकित कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी लोगों से पैसे जमा करवाने के बाद अन्य को ब्याज पर ऋण देते थे। पैसा इधर से उधर करके फर्जीवाड़ा किया जा रहा था।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पांचों आरोपियों के महंगे शौक थे। मोबाइल से लेकर वाहन तक व रहन सहन पर लाखों रुपये खर्च करते थे। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया सूरतगंज का शैलेंद्र इन लोगाें का सरगना है। अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें