सराय नजर गांव में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। -स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
सिद्धौर (बाराबंकी)। सराय नजर मजरे लाखूपुर गांव में चिकन पॉक्स से एक दर्जन लोग पीड़ित हैं। बृहस्पतिवार को सीएचसी सिद्धौर के प्रभारी डॉ. संजय पांडेय ने गांव में डॉ. फहीम के नेतृत्व में टीम भेजी। पीड़ितों को दवाएं देकर घर में रहने की सलाह दी गई। चिकित्सकों की टीम ने गांव के अनीसुल (16), तैमूर (2), मुन्ना (4), राजा (13), रुखसाना (12), जिलानी (12), सोफिया (13), जाकिर अली सहित 12 बच्चों की जांच की जिनमें चिकनपॉक्स के लक्षण पाए गए। सभी को साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई।