फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को होगी सह समन्वयक की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से लंबित सह समन्वयक ब्लॉक संसाधन केंद्र के पदों पर तैनाती की आस जगी है। इस पद के लिए होने वाली बहु प्रतीक्षित परीक्षा की तिथि बीएसए ने घोषित कर दी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही इसमें शामिल शिक्षकों का साक्षात्कार भी डायट प्राचार्य की अध्यक्षता वाली कमेटी लेगी।
विज्ञापन


जिले के 15 ब्लॉक में पांच विषय के एबीआरसी के करीब दो साल से 63 पद रिक्त हैं। गत वर्ष इसको लेकर परीक्षा व साक्षात्कार हुआ लेकिन इसमें धांधली होने की आशंका को लेकर इसका परिणाम जारी नहीं होगा। इसके बाद अधिकारी बदले तो नए सिरे से प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया गया।

चयन को लेकर हुए विज्ञापन के बाद आए आवेदन में जांच के बाद 127 सही पाए गए। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विषय के एबीआरसी के रिक्त पदों को लेकर काफी इंतजार के बाद प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर राजकुमार ने 11 जनवरी को परीक्षा कराने के लिए अपनी स्वीकृति बीएसए को दी।
विज्ञापन


यह परीक्षा शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद गठित कमेटी के समक्ष परीक्षा में शामिल शिक्षकों का साक्षात्कार होगा। इसके बाद शेष बचे शिक्षकों का साक्षात्कार 12 जनवरी को होगा।

बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि एबीआरसी की परीक्षा की तिथि 11 जनवरी जारी कर दी गई है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के प्रवेश पत्र खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें