फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों में चावल अनलोड़ न होने से बढ़ रही दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदामों में चावल अनलोड न होने से बढ़ रही दिक्कतें
विज्ञापन

- धान की उठान न होने से खरीद हो रही प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। गोदामों में चावल की अनलोडिंग न होने से इसका विपरीत असर धान की खरीद पर पड़ता जा रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी एफसीआई मनमानी करने से बाज नहीं आ रही है लेकिन जिले के आला अधिकारी इस पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
शहर में एफसीआई के दो गोदाम हैं एक सूतमिल चौराहे से पहले और दूसरा चंदौली पावर हाउस के पास। इसके अलावा कुर्सी, सफदरगंज और हैदरगढ़ में एसडब्ल्यूसी के गोदाम हैं। सरकारी केंद्रों पर जो धान खरीदा गया है उससे तैयार चावल कुर्सी, सफदरगंज और हैदरगढ़ के गोदामों में ही उतारा जा रहा है। आरोप है कि यहां पर चावल की अनलोडिंग में दो से तीन दिन का समय लग जा रहा है। जबकि मेन दो गोदामों में अभी तक एक ट्रक चावल नहीं उतारा गया है। इससे क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की उठान में तेजी नहीं आ रही है और धान की खरीद को वह गति नहीं मिल रही जो मिलनी चाहिए। इससे किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जगह न होने की वजह से तीन से चार दिनों तक क्रय केंद्रों पर खड़े रहना पड़ रहा है। यही कारण है कि धान की खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन


जिले में अभी तक करीब 35 हजार एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से एफसीआई ने महज चार हजार एमटी ही चावल अनलोड किया गया है। जबकि मेन गोदामों में अभी तक एक ट्रक चावल नहीं लिया गया है। मेन गोदाम में चावल की अनलोडिंग न होने से धान की उठान में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

- प्रभाकांत द्विवेदी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

चंदौली के पास बना गोदाम पूरा चावल से भरा हुआ है। सूत मिल चौराहे के निकट बने गोदाम में चार हजार एमटी अनाज है। इस अनाज को एडवांस में उठाने के लिए विपणन के अधिकारियों से कहा जा रहा है। लेकिन वह उठा नहीं रहे हैं। जब तक गोदाम पूरी तरह से खाली नहीं हो जाता इन गोदामों में तैयार चावल अनलोड नहीं किया जा सकता है।
- विनय कुमार, धान खरीद अधिकारी एफसीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें