बिना लाइसेंस बस चलाते मिला चालक
- बस स्टेशन से चालक महेंद्र के नाम से आवंटित हुुई थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। परिवहन विभाग की अनुबंधित बस की चेकिंग के दौरान शनिवार को टीएसआई ने बिना लाइसेंस के चालक को बस चलाते पकड़ लिया। बस का चालन कर चालक को छोड़ दिया गया।
यातायात माह के दौरान शनिवार को देवा तिराहे पर टीएसआई बीर पाल सिंह ने लखनऊ से बाराबंकी आ रही एक अनुबंधित बस को रोक कर चेकिंग की। उस समय बस उदय राज निवासी बेलाव थाना असंद्रा चला रहा था। डीएल मांगे जाने पर उसने लाइसेंस घर में भूलने की बात कही। टीएसआई ने बस का चालान करते हुए चालक को बस स्टेशन ले गए जहां पर अन्य चालकों ने उसे सहयोगी चालक बताते हुए छुड़ा लिया। टीएसआई का कहना है कि बस में चालक का नाम तक अंकित नहीं था। केंद्र प्रभारी बलराम बाजपेई ने बताया कि टिकैतनगर बॉया लखनऊ चलने वाली यह बस महेंद्र प्रताप सिंह चालक व परिचालक विजय सिंह के नाम पर आवंटित की गई थी। उदय राज बस चलाते मिले हैं इस मामले में बस मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
बाक्स-
औचक निरीक्षण में कई बसों में मिले दूसरे चालक
प्रभारी एआरएम एके सिंह ने बताया कि शनिवार को सफेदाबाद, शहावपुर व सफदरगंज आदि स्थानों पर बसों को रोक कर चालकों की जांच की गई। जिसमें दो बसों में चालक के स्थान पर दूसरे बस चलाते मिले। सभी के बस मालिकों ने सहायक चालक होने की बात बताई है। कार्यालय में सहायक चालकों के लाइेंसस की जांच कराई जाएगी। अगर किसी का लाइसेंस व पंजीकरण नहीं पाया गया तो नोटिस जारी की जाएगी।