फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 112 पर जमीन विवाद को लेकर रोज 90 कॉल

Sat, 04 Apr 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनावों के नजदीक आते ही ग्रामीण इलाकों में जमीन विवाद तेजी से बढ़ने लगे हैं। खेत, खलिहान, चकरोड और आबादी की जमीन को लेकर पुराने विवाद फिर से उभरने लगे हैं। हालात यह है कि आपातकालीन सेवा 112 पर रोजाना 90 कॉल सिर्फ भूमि विवाद से जुड़ी आ रही हैं, जिससे पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। क्योंकि जिले में जमीनी विवाद अक्सर खूनी संघर्ष का कारण बन जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग का जिला कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में स्थित है, जहां आपातकालीन सेवा 112 की कॉल सीधे लखनऊ स्थित मुख्यालय से ट्रांसफर होकर संबंधित पीआरवी तक पहुंचती हैं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जब पिछले तीन महीनों का ब्योरा निकलवाया तो स्थिति चौंकाने वाली सामने आई।
आंकड़ों के मुताबिक इन तीन महीनों में 8300 से अधिक कॉल ऐसी थीं जो सीधे तौर पर भूमि विवाद से जुड़ी हुई थीं। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में छोटे-मोटे झगड़ों के बजाय बड़े और संवेदनशील विवादों को चिन्हित किया जाए और उन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्देश दिए गए हैं कि केवल पाबंदी की कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विवादों का स्थायी समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें