फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साए व कैमरे की निगरानी में ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सख्त सुरक्षा घेरे में ईवीएम, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले में मतदान के बाद ईवीएम को नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखने के साथ सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सीआईएसएफ के साथ पीएसी के जवान, तीन निरीक्षक और 15 उपनिरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। एसपी, डीएम व अन्य अधिकारी लगातार निरीक्षण करेंगे।

जिले में सोमवार को हुए मतदान के बाद शहर के गोंडा मार्ग स्थित नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। सुरक्षा के लिए एक प्लाटून सीआइएसएफ के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ तीन निरीक्षक, 15 उपनिरीक्षक और 60 सिपाहियों की तैनाती की गई है। ईवीएम कक्ष के आसपास सिर्फ सीआईएसएफ के जवान तैनात किए हैं। स्ट्रांग रूम के बाहरी क्षेत्र के बैरियरों पर पीएसी व पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्हें जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया जिससे अधिकारी सुरक्षा का जायजा लेते रहें। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि मंडी में इवीएम की सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समय समय पर नवीन मंडी जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें