नहर में कूदी युवती और किशोरी
क्रासर
- हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सहावर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़(बाराबंकी)। भाई से झगड़ने के बाद एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी। युवती को बचाने दौड़ी उसकी सहेली भी नहर में कूद पड़ी। मामले की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कराई लेकिन अभी तक उनका पता नहीं लग सका है।
पुलिस के मुताबिक हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सहावर गांव की रहने वाली युवती (18) के भाई ने उसे मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई। इस बीच पीछे से पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली (16)भी चली गई। इसके बाद दोनों के परिवारीजनों ने जब उनकी तलाश शुरू की तो गांव के पास से ही निकली नहर के पास उनकी चप्पल व दुपट़्टा मिला। इस पर दोनों के नहर में कूदने की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की नहर में तलाश शुरू कराई है। प्रभारी कोतवाल रतन सिंह का कहना है दोनों की नहर में तलाश करवाई जा रही है।