फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल में बिना लिखा पढ़ी के एसडीएम ने पकड़ा 40

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने पकड़ा 408 क्विंटल गेंहू
विज्ञापन


क्रासर
राइस मिल में बिना लिखा पढ़ी के रखा था अनाज, नोटिस

फोटो-48
अमर उजाला ब्यूरो

बाराबंकी। एसडीएम सदर आईएएस अजय द्विवेदी ने मंडी सचिव के साथ गुरुवार को शहर स्थित एक राइस मिल पर छापा मारा जहां पर बिना लिखापढ़ी के चार ट्रॉलियों पर भारी मात्रा में लदा गेहूं मिला। वहीं पुरानी गल्ला मंडी का टीम के निरीक्षण किया जहां पर कई वाहन बिना मंडी शुल्क जमा किए पाए गए। सभी की जांच कर कार्रवाई करने के लिए एसडीएम ने मंडी सचिव को दिए।
विज्ञापन

पल्हरी स्थित सनी फ्लोर मिल पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मंडी सचिव धनंजय सिंह, मंडी पर्यवेक्षक हरिनाम सिंह के साथ गुरुवार को छापेमारी की हालांकि यहां पर कोई कमी नहीं मिली। उसके बाद टीम सनी माडर्न राइस मिल पहुंची। मंडी सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि राइस मिल के अंदर चार ट्रालियों पर 408 क्विंटल गेंहू लदा मिला। अधिकारियों ने गेहूं के कागजात मांगे तो वहां मौजूद मुनीम अवधेश नहीं दिखा पाया। जिस पर टीम ने मिलर्स को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। सतरिख नाका स्थित पुरानी मंडी में कई वाहनों पर बिना मंडी की पर्ची के राशन लदा मिला। इस मामले में एसडीएम अजय द्विवेदी ने मंडी सचिव को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वहीं गल्ला मंडी को नवीन मंडी में शिफ्ट कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें