फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों को दरकिनार कर संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों को दरकिनार कर
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों का संचालन

क्रासर

- बिना फार्मासिस्टों की मौजूदगी के बेची जा रही दवाएं

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। मानकों को दरकिनार कर जिले में मेडिकल स्टोरों का संचालन किया जा रहा है। लाइसेंस बनवाने के दौरान फार्मासिस्ट की डिग्री तो लगा दी लेकिन मौके पर किसी भी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिलते। इनके संचालक ही खुलेआम दवाओं की बिक्री कर रहे हैं लेकिन विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई का साहस नहीं कर पा रहा है। जिले में करीब 12 सौ से ज्यादा मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। औषधि प्रशासन की ओर से इनको लाइसेंस जारी किए गए है। इसके अलावा कितने मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित हो रही है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जबकि अभी कुछ माह पहले हुई छापेमारी में तीन मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित होते पाए जाने पर इनके संचालकों के खिलाफ मुकदमा तक लिखाया गया है। विभाग की माने तो नियमानुसार बिना फार्मासिस्ट की मौजूदगी के दवाओं की बिक्री नहीं की जा सकती है। इसलिए लाइसेंस बनवाने के दौरान फार्मासिस्ट की डिग्री को लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। मेडिकल स्टोर संचालक जब लाइसेंस बनवाते है तो उनकी दुकान पर कौन सा फार्मासिस्ट मौजूद रहेगा इसका पूरा विवरण देते हैं। लेकिन जिले में इसका पालन किसी भी मेडिकल स्टोर पर नहीं हो रहा है। इस बाबत औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा का कहना है कि समय-समय पर मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया जाता है जो मानकों पर खरा नहीं उतरते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें