फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी पुलिस की मौजूदगी में लगा दिया खड़ंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोक के बाद भी पुलिस की मौजूदगी में लगा दिया खड़ंजा
विज्ञापन

-एसडीएम ने निर्माण न कराने के दिए थे निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के नरौली गांव में एसडीएम के रोक लगाने के बाद भी निजी भूमि पर ग्राम पंचायत ने जबरन खड़ंजा लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही। शिकायत पर एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नरौली गांव में निजी भूमि पर सहन से रास्ते को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर कोई निर्माण नहीं कराने के निर्देश दिए थे। गांव के विजय, चंद्रभान, ध्रुव व उदयभान आदि ने बताया कि शनिवार को ग्राम प्रधान ने मिलीभगत कर पड़ोस के गांव से लोगों को एकत्र कर विवादित भूमि पर जबरन खड़ंजा लगाना शुरू कर दिया। सूूूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दबंगई दिखाते हुए खड़ंजा लगा दिया गया और पुलिस तमाशा देखती रही। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा मौके पर सौ नंबर की पुलिस गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले खड़ंजा लगा दिया गया था। एसडीएम पंकज कुमार ने कहा शिकायत पर राजस्व अधिकारियों से मौके की जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें